संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू के किसानों ने बुधवार को सुबह 11 बजे सेक्टर 12 जाट भवन से लेकर लघु सचिवालय तक लंबित पड़ी मांगो को लेकर ट्रैक्टर रोष मार्च निकाला। सभी किसान जाट भवन के पास इकट्ठा हुए और अपने ट्रैक्टरों पर सवार हो कर नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे। साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला फूंका। किसानों ने राष्ट्रपति के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। किसान नेता रमन मान ने बताया कि कृषि में कॉर्पोरेट दखल खत्म हो और किसानों को उनके अधिकार मिले। सीता और अमेरिका के साथ होने वाले एफटीए का विरोध किया जाए। उनके मुताबिक सीता से यूके से प्रोसेस्ड फूड, डेयरी, सब्जियां और फल का आयात बढ़ा है, जिससे किसानों की आय और छोटे कृषि व्यवसाय को नुकसान हो रहा है।