करनाल विश्व संवाद केंद्र और डीएवी पीजी कॉलेज करनाल के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकार जगत के लिए देव ऋषि नारद जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। डीएवी पीजी कॉलेज करनाल के सभागार में पत्रकार जगत के लिए देव ऋषि नारद जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देव ऋषि नारद आदर्श पत्रकारिता के संवाहक थे। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि आज बड़ा ही गौरव का दिन है। हम विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में पूरे हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष में नारद जयंती मना रहे हैं। देव ऋषि पूरे ब्रह्मांड के ऐसे पत्रकार हुए हैं जिन्होंने सूचनाओं का आदान प्रदान किया।