शहर में जातीय समीकरणों और सामाजिक बयानों को लेकर हलचल तेज हो गई है। राजपूत समाज की बैठक के बाद अब अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने फव्वारा पार्क में एकत्रित होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे समाज के लोगों ने शहर के मुख्य हिस्सों में रोष मार्च निकाला और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई।