फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह करनाल की पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों के जरिए भारत की विविधता और संस्कृति को प्रदर्शित किया। साथ ही, नगर निगम, सहकारी चीनी मिल, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, वन विभाग सहित विभिन्न विभागों की झांकियों ने "विकसित भारत" का संदेश दिया। इस मौके पर शहीदों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें