फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे राहुल गांधी, परिवार को दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का शिकार हुए करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर लोकसभा सांसद राहुल गांधी पहुंचे। उन्होंने घर वालों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बैठ कर बात की व दुख सांझा किया। उनके साथ लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे उन्होंने बताया कि कि आज विनय नरवाल के परिवार से मिलने राहुल गांधी पहुंचे उन्होंने परिवार वालों के साथ बैठकर उनका दुख साझा किया और परिवार को पूरा आश्वासन दिया कि इस घटना के पीछे जो भी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जम्मू कश्मीर में जिन लोगों पर गोलियां चली हैं। मैं उन सभी परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें