फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में पैक्स कर्मचारी संघ के कर्मचारियों का छटे दिन विरोध प्रदर्शन जारी

करनाल में प्राथमिक कृषि को-ऑपरेटिव सोसाइटी कर्मचारी संघ (पैक्स) के कर्मचारियों ने शुक्रवार को छटे दिन केंद्रीय सहकारी बैंक में अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। कर्मचारियों ने अधिकारियों को दो बजे तक का समय वार्ता के लिए दिया था लेकिन किसी ने सुध नहीं ली तो पूरे हरियाणा के पैक्स कर्मचारियों ने आज हड़ताल का एलान कर दिया है। प्रदेशभर की समितियों से पैक्स कर्मचारी कल करनाल पहुंचेंगे। पैक्स कर्मचारी पिछले पांच दिनों से केंद्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक के आदेश के खिलाफ काम बंद कर बेमियादी धरना दे रहे हैं लेकिन विभाग चुप है। सचिव ऋषिपाल ने बताया कहा कि हमने वीरवार को अधिकारियों को वार्ता का समय दिया था,लेकिन अभी तक उस पर कोई सुध नहीं ली। इसलिए आज पूरे हरियाणा में पैक्स के कर्मचारियों ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है और कल प्रदेश भर के पैक्स कर्मचारी करनाल पहुंचेगें। उन्होंने कहा कि रिकवरी का कार्य पूर्ण तौर पर बंद रहेगा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय सहकारी बैंक मॉल रोड पर प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें