2 फरवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर करनाल में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की जाएगी। इस पर्व को लेकर शहर में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। मेरठ रोड पर मां सरस्वती की सुंदर मूर्तियां बिक्री के लिए सजाई गई हैं, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।