नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) अपनी स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर 21 से 24 सितंबर 2025 तक देश के हर जिले से युवा सामाजिक कार्यकर्ता व कलाकार दिल्ली, करनाल व कुरुक्षेत्र में आयोजित होने जा रहे कार्यकर्मों में शामिल होकर राष्ट्र की विभिन्नता में एकता के संदेश ले ध्वजवाहक बनेंगे। इस आयोजन की तैयारियों में जहां देश भर की निफा शाखायें लगी हुई हैं। वहीं मेजबानी के तौर पर हरियाणा प्रदेश व करनाल की टीम द्वारा अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए बैठकों का दौर निरंतर चल रहा है। मॉडल टाउन स्थित निफा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में निफा के संस्थापक अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू ने बताया कि 25 वर्ष पूर्व करनाल की धरती से निफा का बीजारोपण हुआ था। 25 वर्षों से बेदाग़ व अनवरत अपने सामाजिक व राष्ट्रवाद के अभियान में कार्यरत संस्था निफा द्वारा अपने रजत जयंती वर्ष को भी विशाल रूप देती हुए। इसमें हर जिले की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।