फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर निफा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 42 युवाओं ने किया रक्तदान

करनाल में स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हरियाणा रोडवेज ड्राइविंग स्कूल, करनाल मानव सेवा संघ, और जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 42 युवाओं ने रक्तदान कर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर की जानकारी देते हुए निफा जिला सचिव हितेश गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का शुभारंभ मानव सेवा संघ प्रमुख स्वामी प्रेम मूर्ति, निफा के संस्थापक अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू, संयोजक एडवोकेट नरेश बराना, और समाजसेवी बलजीत साल्यान ने किया। इस दौरान रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका स्वागत किया गया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएवी कॉलेज के एनएसएस इंचार्ज डॉ. बलराम शर्मा और रामचरित मानस स्कूल के गौतम ने भी युवाओं का उत्साहवर्धन किया। निफा के संस्थापक अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद को युवा सशक्तिकरण का प्रतीक माना जाता है और उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। शिविर में अन्य वक्ताओं ने भी रक्तदान के महत्व पर बल दिया और युवाओं को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। शिविर के कुशल प्रबंधन में निफा जिला सचिव हितेश गुप्ता, सतिंदर गांधी, मनिंदर सिंह, मुकुल गुप्ता, गौरव पुनिया और कपिल शर्मा का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें