फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में संपत्ति कर बकायादारों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, कई संपत्तियां कुर्क, दो ने मौके पर भरी बकाया राशि

करनाल में नगर निगम ने संपत्ति कर बकायादारों के खिलाफ गुरुवार को एक बार फिर सख्ती दिखाई। जिन लोगों ने समय पर अपना संपत्ति कर जमा नहीं किया, उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बकायादारों को एक हफ्ते पहले नोटिस भेजकर संपत्ति कर जमा करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन कई लोगों ने इसकी अनदेखी की। इसके बाद नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर बकायादारों की संपत्तियों को कुर्क किया।नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 130 के तहत संपत्तियों को अटैच किया गया है। उन्होंने कहा, "हमने बकायादारों को पहले ही नोटिस जारी किए थे, लेकिन कुछ लोगों ने समय पर टैक्स जमा नहीं किया। आज की कार्रवाई में कई संपत्तियों को कुर्क किया गया, और दो बकायादारों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा करवाकर अपनी संपत्ति को सील होने से बचा लिया।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें