फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: निगमायुक्त ने शहरवासियों को दिया संदेश, जागो करनाल-प्लास्टिक त्यागो करनाल

पॉलीथिन को ना कहकर कपड़े के थैलों का प्रयोग करें, जैसे जागरूकता कार्यक्रम के साथ नगर निगम ने मंगलवार को शहर के कर्ण गेट बाजार में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत प्लास्टिक बाहर-कपड़ा अंदर की गतिविधि की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दुकानदारों व ग्राहकों को 500 से अधिक कपड़े के बैग वितरित किए और अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस मुहिम से जुडें और करनाल शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाएं। निगमायुक्त ने अपने संदेश में कर्ण गेट बाजार संघ के सभी दुकानदारों का प्लास्टिक त्यागने का संकल्प लेने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी, स्वच्छ भारत मिशन अभियान को लेकर काफी गम्भीर है। इसे लेकर देशभर में जोर-शोर से अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोलम्बिया विश्वविद्यालय के एक शोध में भी पाया गया है कि प्लास्टिक की पानी की बोतल में नैनो प्लास्टिक के कण पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त वायुमंडल में भी इसके कण मौजूद हैं, जो सांस के द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं। इससे मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, जिससे कैंसर व हृदय घात जैसी बीमारियां दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक जितना जल्दी प्लास्टिक त्यागेंगे, उतना ही अच्छा होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें