विधायक जगमोहन आनंद ने चाय पर चर्चा में सुनीं जनसमस्याए करनाल स्थानीय विधायक जगमोहन आनंद ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। चाय की चुस्कियों के बीच विधायक ने लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी रोजमर्रा की समस्याओं को गहराई से सुना।