फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल पहुंची महिला एवं बाल विकास व सिंचाई मंत्री श्रुती चौधरी

महिला एवं बाल विकास व सिंचाई मंत्री श्रुती चौधरी वीरवार को करनाल सेक्टर 9 भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंची। कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की ऐतिहासिक धरती पानीपत को चुना था। बेटी बचाओं बेटी पढाओं की योजना की भी शुरुआत उन्होंने पानीपत से करी थी। अब देश को एक और नई सौगात सखी योजना पानीपत की जमीन से देने जारे है। हरियाणा की महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री का एक अलग नाता रहा है। वह जब भी हरियाणा आते है तो कुछ न कुछ सौगात देकर जाते है। उन्होंने कहा की हरियाणा सरकार ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है। उसे में बखूबी नीभउगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण के लिए जो जिम्मेदारी है। वह आंगनवाड़ी की महिलाओं के द्वारा पूरी की जाती है और विभाग से अभी सूची मांगी है। ताकि पता लग सके कि किस क्षेत्र में महिलाओं व बच्चों के पोषण में क्या कुछ सुधार किया जा सकता है। बच्चों के अंदर आ रही विटामिन डी की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि अभी इस विषय को लेकर स्वास्थ्य विभाग एक रिपोर्ट बना रहा है और उस रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें