फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में सांसद खेल प्रतियोगिता, कबड्डी और खो-खो के रोमांचक मुकाबले

सांसद खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन कबड्डी व खो-खो के रोमांचक मुकाबले हुए। कबड्डी के सेमीफाइनल मैच में पुरुष व महिला वर्ग में मोर माजरा की टीमें जीतकर फाइनल में पहुंची। महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में पखाना की टीम पहले स्थान पर रही। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि मैचों में महिला एवं पुरुष सीनियर वर्ग में खो-खो व कबड्डी के मैच हुए। कबड्डी मैच में गुरुकुल अकादमी मोर माजरा की टीम पहले, लघु खेलो इंडिया मोर माजरा की टीम दूसरे, खेलो इंडिया स्पोर्ट्स एकेडमी गुरुकुल की टीम तीसरे तथा हरियाणा राजकीय नर्सरी मोर माजरा की टीम चौथे स्थान पर रही। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में गुरुकुल पाढ़ा की टीम दूसरे, गंगा टेहड़ी पोपड़ा की टीम तीसरे और नलवीपार पंचायत की टीम चौथे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि ये सभी टीमें फाइनल राउंड में पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि सांसद खेल प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें