मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को करनाल में श्रमिक सम्मेलन और सेन समाज के सम्मेलन में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने पिछले दस सालों में श्रमिकों के लिए बहुत कुछ किया है, इसलिए श्रमिकों ने सम्मेलन आयोजित करके भाजपा को समर्थन दिया है। कांग्रेस को तो जमानत बचाने में भी मुश्किल आएगी।