फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में केंद्रीय सहकारी बैंक परिसर में निश्चित कालीन धरना चौथे दिन भी जारी

प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन (पैक्स ) की ओर से केंद्रीय सहकारी बैंक परिसर में निश्चित कालीन धरना आज चौथे दिन भी जारी रहा। वीरवार को कर्मचारियों ने घंटाघर तक जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि आज यदि अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो यह आंदोलन पूरे हरियाणा में शुरू किया जाएगा। केंद्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक की ओर से करनाल जिले की सहकारी समितियां के कर्मचारियों को नवंबर माह का वेतन नहीं दिया गया है। साथ ही एक आदेश जारी करके सभी कर्मचारियों का समान वेतन फिक्स करने को कहा है जिससे वेतन विसंगति पैदा हो गई है। इसके खिलाफ सरकारी समिति कर्मचारियों ने मोर्चा खोल रखा है। समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारियों ने आज 2:00 बजे तक का समय दिया हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें