फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में एशियन खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह, मेहमानों के लिए पांच हजार कुर्सियों लगाई

एशियन खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को कर्ण नगरी में सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से कर्ण स्टेडियम में 20 अक्तूबर को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां जारी हैं। कार्यक्रम में पदक विजेता 33 खिलाड़ियों के लिए मुख्य मंच के साथ अलग से मंच बना है। दोनों मंचों को जर्मन हेंगर टेंट से सजाया गया है। इसके अलावा पंडाल में करीब पांच हजार कुर्सियां लगाई गई। कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने एवं सफल आयोजन के लिए खेल विभाग के निदेशक यशेन्द्र सिंह और उपायुक्त अनीश यादव ने बुधवार को जिला प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ कर्ण स्टेडियम का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें