फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल की गोल्डन लॉयन कैंटीन पर अन्याय, पूर्व सैनिकों ने उठाई आवाज

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 13 Feb 2025 06:38 PM IST

करनाल के पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर गोल्डन लॉयन कैंटीन का बैंक खाता डीफ्रीज़ करने और काटी गई राशि लौटाने की मांग की। उनका सवाल साफ था जब कर्मचारी बीमा (ईएसआई) को लेकर विवाद अंबाला मुख्यालय और ईएसआई विभाग के बीच है, तो करनाल की कैंटीन को ही निशाना क्यों बनाया गया? कैंटीन कई दिनों से बंद है, जिससे दूरदराज़ के गांवों से आने वाले सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को ज़रूरी सामान नहीं मिल पा रहा है। बैंक खाता फ्रीज़ होने से कैंटीन की सेवाएं ठप हो गई हैं, जिससे हजारों परिवार प्रभावित हो रहे हैं। अगर मामला अंबाला से जुड़ा है, तो कार्रवाई वहां क्यों नहीं हुई? पूर्व सैनिकों ने प्रशासन से तुरंत समाधान की मांग की और चेतावनी दी कि अगर जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया, तो वे बड़े विरोध के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन उनके साथ न्याय करता है या नहीं!

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें