फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल के घरौंडा में अवैध क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, दवाइयां बरामद

करनाल जिले के घरौंडा में फुरलक रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान स्टोर से उपचार में प्रयुक्त होने वाली कई दवाइयां बरामद कीं और चार मरीजों को वहां इलाज करवाते हुए पाया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर बाद फुरलक रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंची। इस दौरान उनके साथ घरौंडा के सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) और पुलिस बल भी मौजूद था। टीम ने मेडिकल स्टोर की गहन तलाशी ली, जिसमें पाया गया कि स्टोर संचालक बिना वैध लाइसेंस के अवैध रूप से क्लीनिक चला रहा था। छापेमारी के दौरान मरीजों के इलाज में इस्तेमाल की जा रही कई दवाइयां बरामद की गईं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। बरामद दवाइयों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्टोर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। स्वास्थ्य विभाग ने संचालक से दवाइयों के क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन संचालक कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें