करनाल में हरियाणा रोडवेज स्वतंत्र कर्मचारी यूनियन डिपो में जातिवाद को बढ़ावा देने के विरोध में सोमवार सुबह 10 बजे पुराने बस स्टैंड पर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें दूसरी यूनियनों से जुड़े कर्मचारी भी प्रदर्शन में शामिल रहें। यूनियन के राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य डिआई करनाल द्वारा चालक व प्रचिालको का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डिआई करनाल द्वारा कर्मचारियों की नजाएज रूप से हाजरी लगाता और उनके खिलाफ अधिकारियों को रिपोर्ट देना उसको लेकर ये धरना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी किसी अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट करते है तो उनको निलंबित कर दिया जाता है और अधिकारियों द्वारा कहा जाता है कि आप किसी अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट नहीं कर सकते और जब भी कोई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाता है तो उसे निलंबित कर दिया जाता है ,जिसे कोई और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आवाज न उठा सके। उन्होंने कहा कि सरकारी कानून के हिसाब से यदि कोई कर्मचारी बीमारी के चलते छूती लेता है तो उसे छूठी मिल जाती है , लेकिन यहां के अधिकारी सिर्फ अपने लोगों को ही छुट्टी देते है। करनाल डिपो के अधिकारी अपनी मनमर्जी से काम कर रहे है जो बीमारी के चलते छूट मिलती है उस छूठी को अनुपस्थित बता कर उस कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा देते है। उन्होंने कहा कि कार्य निरीक्षक ने इस समय सभी कर्मचारियों को मानसिक रूप से परेशान कर रखा है। इसी प्रकार से पूर्व में एक अन्य कर्मचारी को भी झूठा आरोप लगाकर निलंबित कर दिया गया था।