करनाल में कष्ट निवारण समिति की बैठक संपन्न होने के बाद जैसे ही राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने आमजन की समस्याएं सुनना शुरू किया तो पीर बड़ौली गांव के सरपंच ने घरौंडा तहसीलदार पर अभद्रता के आरोप जड़ दिए। इस पर मंत्री का पारा चढ़ गया। तहसीलदार बैठक में उपस्थित नहीं थे। उन्हें मौके पर बुलाकर राज्यमंत्री ने करीब 20 मिनट तक मामले को सुना और उन्हें जमकर फटकार लगाई। तहसीलदार को माफी मांगनी पड़ी। वहीं बैठक से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर राज्यमंत्री ने उपायुक्त से तहसीलदार को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण लेने के भी निर्देश दिए।