फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल मे इलेक्ट्रॉनिक कांटा लागू करने की मांग को लेकर किसानों का हंगामा, अनाज मंडी के गेट बंद

करनाल की अनाज मंडी में इलेक्ट्रॉनिक कांटा लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के सैकड़ों किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान की अगुवाई में किसानों ने मंडी के तीनों गेटों पर तालाबंदी कर दी, जिससे मंडी में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। किसानों ने अधिकारियों पर आढ़तियों के दबाव में इलेक्ट्रॉनिक कांटा लागू न करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने आढ़तियों को इलेक्ट्रॉनिक कांटा खरीदने का निर्देश दिया और 5 से 10 दिनों में तौल शुरू करने का आश्वासन दिया। किसानों का गुस्सा: पारदर्शिता की मांग सुबह से ही रतन मान के नेतृत्व में किसान अनाज मंडी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों का कहना था कि पारंपरिक कांतों से तौल में हेराफेरी होती है, जिससे उन्हें प्रति क्विंटल 50-100 रुपये का नुकसान हो रहा है। रतन मान ने कहा, "आढ़तियों के दबाव में अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक कांटा लागू करने में आनाकानी कर रहे हैं। यह किसानों के साथ धोखा है।" गेट बंद होने से मंडी में व्यापार रुक गया, जिसके बाद अधिकारियों को तुरंत हरकत में आना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें