फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सबसे बड़ी वोट चोर, हुड्डा ने ही कांग्रेस को हराया- अभय चौटाला

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 25 Aug 2025 07:26 PM IST

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस ही सबसे बड़ी वोट चोर है, ये चोरी पकड़ी गई है, इसलिए ही कांग्रेस प्रतिपक्ष का नेता अभी तक नहीं चुन पा रही है। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने खुद ही कांग्रेस को हराया है। रोहतक में 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल की जयंती पर सम्मान दिवस रैली का न्योता देने करनाल पहुंचे अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा और कांग्रेस दोनों पर ही निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा बेरोजगारी खत्म करने के नाम पर सत्ता में आई लेकिन बेरोजगारी को उसने और बढ़ा दिया। पिछले दिनो एक परीक्षा देने के लिए 13 लाख युवा आए। बहुत से ओवरएज हो गए हैं। मौजूदा समय में प्रदेश में 30 से 35 लाख युवा बेरोजगार हैं। कांग्रेस का संगठन बनने पर चौटाला ने कहा कि कांग्रेस का कोई संगठन नहीं बना है, ये सिर्फ ऊपर से ठप्पा लगाया गया है, जननेता विपक्ष तय नहीं कर पा रहे हैं, वह संगठन कैसे बना लेंगे। एनडीए कांग्रेस का ही एक पार्ट है। उन्होंने कहा कि रोहतक में 25 सितंबर को ऐतिहासिक रैली होगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस रैली से संदेश दिया जाएगा कि प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की ही बनेगी। भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे और कांग्रेस की भी पोल खोलेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें