फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल-कैथल रोड पर सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

करनाल कैथल रोड पर नूर पैलेस के समीप वीरवार की सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। जिसके सिर व पांव पर पट्टी बंधी हुई है। शव की शिनाख्त पूर्ण चंद मुन्ना रेहड़ी (पुंडरी) के तौर पर हो पाई है। वीरवार की सुबह जब लोग टहलने निकले तो तभी लोगों ने देखा कि सड़क के किनारे व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद राहगिरों का जमावड़ा सड़क पर लगने लगा। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान शिनाख्त करने पर मृत व्यक्ति की पहचान पूर्ण चंद मुन्ना रेहड़ी के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को संपर्क कर घटनास्थल पर बुलाया। उसके बाद पुलिस ने शव की सूचना परिजनों को दी गई है। व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें