नई अनाज मंडी में पूर्वाचल सभा की ओर से आयोजित बैठक दिलीप कुमार महतो की अध्यक्षता में की गई। बैठक में अपने विचार रखते हुए पूर्वाचल सभा के प्रदेशाध्यक्ष संतोष पासवान ने बताया कि 22 मार्च को करनाल की नई अनाज मंडी में बिहार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक योगेंद्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, विधायक भगवान दास कबीरपंथी और बिहार के कई मंत्रियों को बुलाया जाएगा। संतोष ने बताया कि इस बिहार दिवस को मनाने के लिए हर घर को न्यौता दिया जाएगा। इस अवसर पर रोहित यादव, संजीव कुमार पासवान, बाबू राम, ओमकुमार, सुमरीत पासवाल, बालचन पासवान और पवन रजवाहा के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।