असम प्रदेश सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री केशव महंत ने शुक्रवार को करनाल के सेक्टर-7 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी और परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। इस मौके पर मंत्री केशव महंत ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा की तरफ से भेजा गया शोक संदेश और असम सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की राशि का चेक परिवार को दिया गया।