घरौंडा नई अनाज मंडी में गेहूं खरीद न होने पर आढ़तियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए आढ़तियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मार्किट कमेटी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। आढ़तियों ने मार्किट कमेटी के सामने धरने पर बैठ गए हैं और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। मंडी प्रधान जयभगवान गोयल, पूर्व प्रधान हैप्पी पसरिचा, पूर्व प्रधान पवन गुप्ता सहित अन्य ने कहा है मंडी में कई दिन मंडी में गेहूं की फसल पड़ी है, लेकिन सरकारी एजेंसी गेहूं की खरीद नहीं कर रही है। जिससे आढ़तियों व किसानो को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आढ़तियों ने ऐलान कर दिया कि जब तक सरकारी एजेंसी खरीद शुरू नहीं करती तब तक धरना जारी रहेगा।