फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में अमर उजाला फाउंडेशन ने सेक्टर-12 में आयोजित किया योग शिविर, विधायक जगमोहन आनंद ने की शिरकत

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार सुबह करनाल के सेक्टर-12 स्थित फव्वारा पार्क में एक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में योग गुरु दिनेश गुलाटी और उनकी टीम ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक जगमोहन आनंद ने शिरकत की और स्वयं भी योगाभ्यास में हिस्सा लिया। सुबह 5:30 बजे शुरू हुए इस योग शिविर का शुभारंभ विधायक जगमोहन आनंद ने किया। योग गुरु दिनेश गुलाटी ने ‘मेरा मिशन स्वस्थ भारत’ के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को संगीत के साथ योगासन कराए। उन्होंने योगासनों के शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया। प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, और अन्य योगासनों का अभ्यास किया, जिससे सुबह का माहौल ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहा। इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति उम्र भर निरोगी रह सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है, और आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन विद्या को अपना रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें