फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: जल निकासी को लेकर की गई कार्रवाई, तोड़े गए घरों के बाहर बने रैम्प

नगरपालिका क्षेत्र की शास्त्री कॉलोनी में जलनिकासी की समस्या को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गहराता जा रहा है। गली में बरसात के दौरान जलभराव और गंदे पानी के घरों में घुसने की शिकायत के बाद नगर पालिका को माननीय उच्च न्यायालय आदेश पर सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। नगरपालिका अधिकारियों ने भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ कॉलोनी में पहुंचकर दर्जनों घरों के बाहर बने रैम्पों को तोड़ दिया। रैम्प तोड़ने की कार्रवाई के बाद कॉलोनी में माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए लोगों को समझाया और शांत किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन स्थानीय लोगों में गुस्सा और नाराजगी अब भी बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें