फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री शाकुंभरी देवी मंदिर में श्री शाकुंभरी मैया ड्रामाटिक क्लब की ओर से रविवार को दंगल आयोजित किया गया।

दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम मेले के दौरान श्री शाकुंभरी मैया ड्रामाटिक क्लब की ओर से दंगल आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने भाग लिया। पहलवानों ने जीत के लिए खूब जोर-आजमाइश की। रोमांचक मुकाबलों को देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। दंगल में उचाना के पहलवान नवनीत ने जींद के कालवा निवासी पहलवान डोलो को, संगोई के रजत ने उचाना के हर्षित को, सुभरी माजरा के जस्सा ने पानीपत के विक्की को और बड़ा गांव के सोमपाल ने कैथल के सोनू को हराया। उत्तर प्रदेश के बाबूपुर निवासी पारुख ने इटावा के शिवम को, जगाधरी के आधे ने उत्तर प्रदेश के नवनीत को और उत्तर प्रदेश के बिल्लू ने करनाल के आदि को पराजित किया। करनाल के उदय ने उमरी के लविश को, बड़ा गांव के कार्तिक ने अंबाला के अमित को और करनाल के साहिल ने अंबाला के हर्षित को हराया। वहीं, अयोध्या के बाबा पहलवान मदन दास ने करनाल के कालू को मात दी। उत्तर प्रदेश के बिल्लू पहलवान और करनाल के कालू के बीच भी मुकाबला हुआ, जिसमें बिल्लू विजयी रहे। ये मुकाबले रहे बराबर दंगल में उमरी के रितेश और करनाल के देवू, शेरगढ़ टापू के वीरेन और करनाल के रुद्राक्ष, काका पहलवान और शिवम पहलवान, शामली के अमित और करनाल के विशाल, बाल पबाना के शमशाद और कैथल के लाड़ी तथा अमीन के अमित और कलसौरा के अशोक के बीच मुकाबले बराबरी पर छूटे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें