हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र की परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थियों ने पेपर को सरल और सिलेबस पर ही आधारित बताया। अधिकांश प्रश्न सीधे थे और लेखन खंड भी स्पष्ट विषयों पर आधारित रहा। विद्यार्थियों का कहना है कि तैयारी के अनुसार प्रश्न आए, जिससे अच्छे अंक आने की पूरी उम्मीद है। वहीं भौतिक विज्ञान के कई विद्यार्थियों ने पूर्ण अंक मिलने की संभावना भी जताई। अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों ने बताया कि एमसीक्यू प्रश्न काफी मुश्किल लगे। इसके अलावा पिछले चार साल के पेपर से बिल्कुल अलग पाया गया। परीक्षार्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र अपेक्षा से कठिन था और कुछ सवाल 12वीं के स्तर से भी अधिक गहन लगे। साथ ही प्रश्न अधिक लंबे थे जिसमें समय प्रबंधन भी कई छात्रों के लिए बड़ी चुनौती रहा।