फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में गोदाम में फंदे पर लटका मिला स्क्रैप व्यापारी, आत्महत्या के कारणों का नहीं चल सका पता

भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Nov 2024 07:56 PM IST

करनाल शहर के पिंगली चौक पर एक स्क्रैप व्यापारी ने गोदाम में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। रामनगर निवासी रजत उर्फ हन्नीनंदा (35) करीब 12 साल से स्क्रैप का काम कर रहा था। पिंगली चौक पर उसका प्लॉट है। वहां उसने गोदाम बनाया है। वह मंगलवार को किसी काम से अंबाला गया था। सुबह करीब चार बजे वापस लौटा तो वह घर नहीं गया और सीधा गोदाम में चला गया। वहां नौकर ने गोदाम का दरवाजा खोला। नौकर कृष्ण ने बताया कि मालिक रजत गोदाम में आए थे और फ्रेश होने के लिए चले गए। इसके बाद वह अपना काम करने लगा तो मालिक ने उसे बुलाया और कहा कि तुम काम बाद में करना, मुझे आराम करना है, अब जाकर तू सो जा। वह अपने कमरे में जाकर सो गया। जब सोने के बाद कमरे से बाहर आया तो देखा कि मालिक रजत फंदे पर लटके हुए थे। परिजनों की मानें तो हन्नी न तो किसी तरह से परेशान था और न ही किसी के साथ कोई झगड़ा था। वह सबकी मदद करने वाला व्यक्ति था। हन्नी का 8 साल का एक बेटा भी है। हन्नी का एक भाई भी है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी टेकचंद ने बताया कि एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें