फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधायक सतपाल जांबा फिर चर्चा में, सोशल मीडिया पत्रकारों को ब्लैक मेलर कहा

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 15 Nov 2024 08:09 PM IST

पूंडरी हलके में पहली बार भाजपा से चुने गए विधायक सतपाल जांबा जब से विधायक बने हैं, तभी से किसी न किसी बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने वीरवार को विधानसभा सत्र में बोलते हुए सोशल मीडिया पत्रकारों को ब्लैक मेलर बताया है। सतपाल जांबा ने कहा कि सोशल मीडिया के पत्रकार छोटी-छोटी बातों पर पैसे मांगते हैं, यदि पैसे ना दें तो वह गलत खबर लगाने की बात कहते हैं। सतपाल जांबा ने कहा कि उनके इलेक्शन में 200 के करीब ऐसे सोशल मीडिया पत्रकार उनसे पैसे मांगने आए थे। इनकी कोई शैक्षणिक योग्यता नहीं होती, ना इनका कोई क्राइटेरिया होता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें