फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे कैथल के सौंगल गांव में सिद्ध बाबा मुकुट नाथ जी की तपोस्थली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब 1 बजे हरियाणा के कैथल जिले के सौंगल गांव स्थित सिद्ध बाबा मुकुट नाथ जी की प्राचीन तपोस्थली पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा मुकुट नाथ जी की समाधि पर नमन किया और धूनि पर नमस्कार अर्पित किया। यह दौरा चेला बाबा गणेशनाथ के आठवें मेल के अवसर पर हुआ है। बाबा मुकुट नाथ मठ नाथ संप्रदाय का एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है, जहां सिद्ध श्री बाबा मुकुट नाथ महंत ने गद्दी की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस स्थान से विशेष लगाव है और वे नियमित रूप से यहां माथा टेकने आते हैं। गांव सौंगल में योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर भव्य तैयारियां की गई थीं। 5 किलोमीटर क्षेत्र में टेंट लगाए गए, हजारों क्विंटल मिठाइयां तैयार की गईं, और 8 हजार महंतों तथा लाखों साधु-संतों के भोजन की व्यवस्था की गई। जिला प्रशासन ने सुरक्षा, बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें