फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के तहत राजकीय आईटीआई में विद्यार्थियों को किया जागरूक

शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Jun 2025 05:25 PM IST

युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा की ओर से बुधवार को पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के तहत राजकीय आईटीआई कैथल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बरगद का पेड़ लगाकर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस मौकेपर खंड युवा अधिकारी कैथल एवं नेशनल यूथ अवार्डी शमशेर सिंह मलिक व वर्ग अनुदेशक एवं खंड युवा अधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि संस्थान में युवा मामलों के तहत 30 से पांच जून तक पर्यावरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को संस्थान में खंड सीवन व खंड कैथल के युवाओं के लिए अलग-अलग खंड स्तरीय पर्यावरण संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित सेमिनार में प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, पर्यावरण संरक्षण, डिस्पोजल मैनेजमेंट व क्लाइमेट चेंज जैसे विषयों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी और सेमिनार व निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले खंड सीवन व खंड कैथल के युवाओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें