फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल के पूंडरी में राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी पर फरल में राजपूत समाज ने किया प्रदर्शन

नवीन दलाल Updated Sun, 30 Mar 2025 01:48 PM IST

राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी पर रविवार को फरल गांव के मुख्य बस स्टैंड पर राजपूत समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला जलाया। समाज के लोगों ने सांसद पर कार्रवाई की मांग की। यह विरोध सांसद के द्वारा महाराणा सांगा पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर था। विरोध प्रदर्शन कर रहे राजपूत समाज के युवाओं में शामिल बिजेंद्र राणा, संदीप राणा, विक्की राणा, पार्षद मुनीश शर्मा, गौरव शर्मा, सतीश राणा, कार्तिक राणा, रवि राणा, रवि जांगड़ा, कृष्ण राणा, हिमांशु राणा, अभिषेक राणा, मंजीत राणा, महेंद्र राणा, महेंद्र शर्मा, संजू राणा, श्रवण राणा ने बताया कि राणा कुंभा ने सांभर, डीडवाना, मंडोर, नागौर, रणथंभौर, सिरोही, गगरान, अजमेर, मांडलगढ़, आबू, टोडा आदि को अपने साम्राज्य में शामिल किया। राणा कुंभा ने मालवा के सुल्तान महमूद खिलजी को हराया। महमूद खिलजी को बंदी बनाकर लाया और छह महीने तक जेल में रखा। उन्होंने बताया कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि हिन्दू ही हिन्दू की बुराई कर रहा है वो भी उस राजा की जिन्होंने देश व धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। बता दें कि सांसद ने महाराणा सांगा के बारे में कुछ आपत्तिजनक बयान दिए थे, जिससे राजपूत समाज में आक्रोश फैल गया। समाज के लोगों ने इस बयान का विरोध करते हुए अपनी नाराजगी जताई और सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। फरल के युवाओं व पार्षद मुनीष शर्मा ने डीसी के नाम थाना प्रभारी रमेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें