कैथल में शनिवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। तीन दिन के बाद फिर से बारिश शुरू हुई। बारिश के बाद जलभराव की समस्या बनी। जलभराव की समस्या से वाहन चालक सहित अन्य राहगीर परेशान हुए। बारिश के कारण माता गेट, डोगरा गेट, अमरगढ़ गामड़ी, अंबाला रोड व करनाल रोड पर जलभराव हुआ। बारिश का पानी मुख्य बाजारों और कॉलोनियों की गलियों में भर गया, जिससे लोगों को के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर निम्न इलाकों और नालों के पास रहने वाले लोग पानी भरने से परेशान रहे।