फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: पुलिस ने पकड़ा 400 लीटर लाहण, नशा तस्करों ने फर्श के नीचे दबा रखी थी टंकी, शराब बनाने की थी तैयारी

कैथल। थाना शहर एसएचओ इंस्पेक्टर गीता की अगुवाई में डेरा गरजा सिंह में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों द्वारा गहन तलाशी लेते हुए यह जांच की गई कि कहीं किसी स्थान पर मादक पदार्थ, अवैध शराब या अन्य गैरकानूनी सामग्री छिपाकर तो नहीं रखी गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा डेरा गरजा सिंह से आरोपी अमरिक उर्फ जोनी को काबू किया गया। आरोपी द्वारा फर्श के नीचे एक टंकी दबा रखी थी, जो टंकी से शराब निकालने के लिए रखा गया 400 लीटर लाहण बरामद हुआ। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई तहत 2 घरों में फर्श के नीचे दबाई गई 3 प्लास्टिक टंकियों को भी डिस्ट्रोय किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें