फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई पिकअप, टायर फटने के बाद पेड़ से टकराई, छह कांवड़िये घायल

सोमवार को कैथल के पास पिंडासी-पबनावा के बीच डाक कांवड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। काविड़यों के अनुसार सामने से आए वाहन को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढों में उतर गई। इसी दौरान उसका टायर फट गया और पिकअप सामने खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में छह कांवड़िये घायल हो गए। पिकअप में करीब 12 से 15 शिवभक्त सवार थे और सभी हरिद्वार से कांवड़ लेकर सिरसा लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही कुरुक्षेत्र और ढांड पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। हालांकि मामला कुरुक्षेत्र में होने के कारण वहां की टीम ने कार्रवाई की। घायल काविड़यों के बयान दर्ज किए गए। लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को पिकअप से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर इतनी तेज होने से पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें