फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में मंत्री विज बोले- कैथल पुलिस दयालु है, हर अपराधी को छोड़ देती है, पर गब्बर किसी को नहीं बख्शता

कैथल पुलिस अपराधियों पर दयालु रहती है, हर अपराधी को छोड़ देती है। जिले की पुलिस निकम्मी है। इनके पास जनता की शिकायतों का निपटान करने के लिए समय नहीं है। ये शब्द कष्ट निवारण समिति की बैठक में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट जनता की शिकायतों के बाद परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहे। करीब चार घंटे की बैठक में मंत्री अफसरों पर बरसते रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मुख्य रूप से रडार पर रहे। शिकायतों के निवारण में देरी को लेकर एसपी उपासना यादव के साथ मंत्री विज की हल्की बहस भी हुई। एसपी इस दौरान मजबूती के साथ अपना पक्ष रखती दिखी और नियमानुसार व कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई करने की बात कहती रही। समिति के नामित सदस्य भी पुलिस का कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठाते रहे। इससे तैश में आकर अनिल विज ने कई बाद पुलिस कर्मियों को हड़काया। नौ पुरानी और छह नई शिकायतों में से छह शिकायतें पुलिस के खिलाफ रही। इस दौरान बैठक के हाल के बाहर भी शिकायत लेकर लोगों की लाइन लगी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें