सांसद नवीन जिंदल व विधायक लीला राम ने गुरुवार को कैथल के लघु सचिवालय परिसर से सूचना जन संपर्क भाषा व संस्कृति विभाग की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत एक एसी वोल्वो बस को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के हर वर्ग के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जरूरतमंद बुजुर्गों को तीर्थों की निशुल्क यात्रा करवाकर प्रदेश सरकार द्वारा अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है।