फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल में अब डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा, अब तक 40 संक्रमित केस आ चुके

नवीन दलाल Updated Sat, 09 Nov 2024 03:44 PM IST

कैथल में अब डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हो चुकी है। वहीं, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में जगह जगह फोगिंग भी करवाई जा रही है। शुक्रवार को भी एक संक्रमित मरीज जनकपुरी कॉलोनी में मिला था। पिछले कुछ दिनों से जिले में डेंगू के केस मिल रहे है। लोगों का कहना है कि फॉगिंग न होने के कारण डेंगू का यह डंक बढ़ रहा है। उधर, शनिवार को जिले में 19 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला है। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की आरे से जिले के 15 लाख 45 हजार 294 घरों व दुकानों में जांच की जा चुकी है। अब तक जिले में 2525 जगहों पर लार्वा मिल चुका है। बता दें कि पिछले साल डेंगू के 118 मरीज मिले थे और इस बार अब तक 40 मरीज मिल चुके है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों और नगर परिषद व नगर पालिका में फोगिंग के लिए दवाएं दी गई हैं। जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज पाए जाते है वहां तुरंत फोगिंग करवाई जाती है। डेंगू के मामले बढ़ रहे है ऐसे में अन्य जगहों पर भी फोगिंग की जाएगी। आमजन अपने आस पास सफाई का विशेष ध्यान रखें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें