वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर कैथल के पटवारी और कानूनगो ने बुधवार को तीन दिवासीय सांकेतिक हड़ताल शुरू की थी। पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान पिछले दो दिन से जमीन का इंतजार और नकल का कार्य प्रभावित है। बता दें कि जिले में 80 पटवारी और 15 कानूनगो हड़ताल कर रहे हैं।