एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल की टीम ने शुक्रवार शाम के समय गुहला के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामपाल को मारपीट का मामला रद्द करने की एवज में 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी इस केस में 20 हजार की राशि पहले ही ले चुका था।