फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना संक्रमण मामला, कैथल नागरिक अस्पताल में अब तक नहीं पहुंची जांच किट

नवीन दलाल Updated Thu, 29 May 2025 03:20 PM IST

प्रदेश में कोरोना संक्रमित केस बढ़ रहे हैं, लेकिन जिला नागरिक अस्पताल में अब तक जांच किट तक नहीं पहुंची है। जांच किट न आने के कारण अभी तक कोरोना की जांच शुरू नहीं हो पाई है। तीन दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने सतर्कता बरतने के आदेश जारी करते हुए संदिग्ध बुखार के मरीजों की जांच के आदेश दिए थे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जांच किट पहुंचने का दावा है। करीब एक सप्ताह बाद भी यह किट नहीं पहुंची है। ऐसे में यहां पर संदिग्ध बुखार के मरीजों की जांच शुरू नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग ने फ्लू कॉर्नर पर अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटियां लगा दी हैं। अस्पताल में फ्लू कॉर्नर भी बनाया गया है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में ही मरीजों के लिए वेंटिलेटर और आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अस्पताल में टेस्टिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी। ये टेस्ट उन्हीं लोगों के किए जाएंगे, जिनमें कोरोना से संबंधित लक्षण दिखाई देते हैं। अगर कोई व्यक्ति सीधे तौर पर टेस्ट करवाने के लिए आएगा तो फिलहाल उसका टेस्ट नहीं किया जाएगा। इसे पहले उसे डॉक्टर को दिखाना होगा और डॉक्टर की अनुमति के बाद ही उसका टेस्ट किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें