कैथल के गांव पट्टी अफगान में स्थित गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम की हालत खस्ता हो चुकी है। इस स्टेडियम की पिछले 12 साल ने किसी ने भी सुध नहीं ली है। अब इस खेल स्टेडियम की चार दीवारी भी खराब होने लगी है। बता दें कि वर्ष 2008 में कांग्रेस की सरकार ने स्टेडियम का निर्माण करवाया था। बता दें कि खेल के क्षेत्र में जिले की देश-विदेश में अलग पहचान है। जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब पदक जीते है। ओलंपिक तक जिले के खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया है। अच्छे कोच और मैदान के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडिय़ों को जिले व आसपास के कस्बे में अभ्यास करने जाना पड़ता है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में राजीव गांधी खेल स्टेडियम बनाए गए हैं उनमें खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही। स्टेडियम में जो मैदान है, वहां पर घास फूस उगा हुआ है। स्टेडियम में पीने के पानी तक वस्था नहीं है। ऐसे में खिलाड़ी कैसे अभ्यास कर सकते हैं। यही नहीं, इस स्टेडियम में रखे गए चौकीदार को सफाई करने के लिए सामान तक नहीं है।