फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सभी प्रॉपर्टियाें का होगा निरीक्षण

शाहिल शर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 04:10 PM IST

हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कमेटी की सभी प्रॉपर्टियाें का निरीक्षण करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही गुरु घर की गुल्लक को लेकर भी ड्यूटी लगा दी गई है। झींडा प्रबंधक कमेटी का प्रधान बनने के बाद सोमवार को डोगरा गेट स्थित नीम साहिब गुरुद्वारा में पहली बार पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा की सभी कॉर्मिशियल जगह पर निर्माण करने पर चर्चा की गई है। इसके साथ ही खेती की भूमि के प्रयोग को लेकर भी निरीक्षण किया जाएगा। श्रद्धालुओं की जरूरत के अनुसार जिले के श्रद्धालुओं को भी सहूलियत देने के लिए फैसला लिया जाएगा। कैथल में प्रबंधन कमेटी के सदस्यों की जो भी मांग होगी। उसे पूरा करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। यहां पर भी एक बड़ा प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। इस सभी संगत से विचार-विमर्श करने के बाद फैसला लिया जाएगा। झींडा ने बताया कि प्रबंधक कमेटी की पूरे प्रदेश में प्रत्येक जिले में गुरुद्वारा की जमीन पर एक-एक बड़े प्रोजेक्ट का निर्माण करवाया जाएगा। चाहे यह प्रोजेक्ट राज्य सरकार के अधीन हो या राष्ट्रीय स्तर की। इसे पूरा करवाने के लिए प्रबंधक कमेटी सरकार से मांग करेगी। इस मौके पर गुरविंद्र सिंह, अंग्रेजी सिंह गुराया, मेजर सिंह गुहला, बलदेव सिंह खालसा, साहब सिंह, तेजेंद्र सिंह शाहपुर आदि मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें