फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: अब शुरू होगी भीषण गर्मी, 11 जून तक लू चलने का आसार

शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 04:08 PM IST

जिले में पिछले कुछ दिनों से बारिश गर्मी से राहत मिली थी। बारिश की वजह से जून के पहले पांच दिन राज्य के लगभग सभी शहरों का तापमान 35 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा था। अब आने वाले दिनों में लोगों को अब भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अगले आठ से नौ दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। लू चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस संबंध में यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। नौ से 11 जून के बीच दक्षिण हरियाणा व दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा में तापमान 45 डिग्री से ऊपर होने की संभावना है। इस समयावधि के दौरान लू चलने की पूरी संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें