फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कैथल डिपो से गई 123 बसें, ऐसे में रूटों पर कम हुई बसें

नवीन दलाल Updated Mon, 09 Dec 2024 04:35 PM IST

पानीपत में महिलाओं के लिए शुरू की गई योजना बीमा योजना को लेकर आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सोमवार को कैथल डिपो से 123 रोडवेज बसों को भेजा गया। हालांकि बसों की मांग 157 की आई थी, लेकिन यात्रियों को परेशानी न हो। इसे मद्देनजर रखते हुए 123 बसे भेजी गई। सोमवार को रैली में ज्यादा बसें जाने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान चीका, जींद, कुरुक्षेत्र, हिसार चंडीगढ़, करनाल सिरसा के रूट ज्यादा प्रभावित रहें। ग्रामीण रूटों पर भी लोगों को निजी वाहनों या प्राइवेट बसों का ही सहारा लेते देखा गया। सभी बसें सुबह से लेकर शाम तक पानीपत में ही रही। बता दे कि डिपो में इस समय 192 बसें ही हैं। इनमें से भी करीब 20 बसें खराब होने के कारण चल नहीं रही हैं। पूरा दिन यात्रियों को ज्यादा परेशानी उठानी होगी। बस स्टैंड पर भी दिनभर यात्रियों की भीड़ रही। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कैथल डिपो में बीएस-6 की जगह पुरानी 48 बसें आई थी। इन बसों में कुछ ना कुछ कमियां हैं, जिस कारण आधी बसें चल नहीं पा रही हैं। रोडवेज के महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने बताया कि कैथल डिपो में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए सिरसा डिपो की बसें भी आई थी। ऐसे में सरकार के आदेशों के तहत इन बसों को कार्यक्रम के लिए भेजा गया था। इस कार्यक्रम में 157 बसों को भेजा जाना था, लेकिन यात्रियों की समस्या को देख महज 123 बसें ही कार्यक्रम के लिए गई थी। इन बसों में सिरसा डिपो की भी बसें शामिल थीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें