फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल पहले 45 लाख रुपये में ढंकी रुट से अमेरिका गए युवक की हृदय गति रुकने से मौत

शाहिल शर्मा Updated Mon, 05 May 2025 06:24 PM IST

अलेवा गांव से ढाई साल पहले 45 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका गए साढ़े 23 साल के युवक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अब परिजन सरकार से शव को वापस मंगवाने की गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल अमेरिका में युवक के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ। अलेवा गांव निवासी नवीन उर्फ रिंकू पिछले ढाई साल पहले ढाेंकी के रुट से अमेरिका गया था। नवीन पर यहां कोई काम नहीं था। इसके चलते नवीन ने अमेरिका जाने की इच्छा परिजनों को जताई थी। इस पर परिजन भी सहमत हो गए। इसके लिए ज्यादा राशि की जरूरत थी। यह राशि जुटाने के लिए रिश्तेदार व अन्य जानकारों का सहारा लेकर अमेरिका में ढंकी रुट से चला गया। इस पर 45 लाख रुपये खर्च हुए। ढोंकी रुट से नवीन 2022 में गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें